रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुकून भरी बस यात्रा भी न दे पायी भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार पर रक्षाबंधन के दिन बहनों के साथ वादाखिलाफ करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का भरोसा दिलाने वाली सरकार के वादों इरादों से इतर बहनें तमाम तरह की अव्यवस्थाओं …

लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार पर रक्षाबंधन के दिन बहनों के साथ वादाखिलाफ करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का भरोसा दिलाने वाली सरकार के वादों इरादों से इतर बहनें तमाम तरह की अव्यवस्थाओं का शिकार हुई।

भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भी महिलाएं भाजपा सरकार की अक्षम्य लापरवाही और अव्यवस्था की शिकार होने से नहीं बच सकीं। करोड़ो के प्रचार के बावजूद परिवहन सेवाएं बदहाल रहीं। कानून के रक्षक महिला पर भक्षक बनकर टूट पड़।

रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को भाजपा सरकार ने फ्री बस यात्रा का भरोसा दिया था लेकिन परिवहन विभाग और भाजपा सरकार की नाकामी के चलते महिलाएं जबरदस्त अव्यवस्था की शिकार हुई। पर्याप्त संख्या में बसें नहीं चलाई गई।महिलाएं घंटो-घंटो इन्तजार कर जब थक गई तो डग्गामार बसों, ट्रालियों में भरकर गई। बुलंदशहर में तो जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर बैठकर महिलाओं को यात्रा करते देखा गया। सिकंदराबाद, बांदा में महिलाएं सुबह से शाम तक बसों का इंतजार करती रह गई।

परिवहन सेवाओं की अव्यवस्था तो थी ही कानून व्यवस्था के रखवालों के निकम्मेपन के चलते व्यस्त सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक भी साफ दिखायी दिया। इन आवारा पशुओं के हमलों से कई परिवारों में त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। शिकोहाबाद में सांड से टकराकर वाहन सवार महिला की मृृत्यु हो गई। वह ससुराल से मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी, उसके दो बच्चे घायल होकर अस्पताल में है।

नोएडा में भाई को राखी बांधने जा रही 08 वर्ष की मासूम बच्ची की आवारा पशु के हमले से मौत हो गयी। नोएडा क्षेत्र में 15 अप्रैल, 28 अप्रैल, 30 मई और 18 जुलाई को भी आवारा पशुओं के हमले में कई जाने जा चुकी हैं पर इन पर कोई नियंत्रण नहीें है। आवारा पशु जनजीवन के लिए खतरा साबित हो रहे हैं।

अखिलेश ने कहा “ मुख्यमंत्री जी बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाओं के मान सम्मान पर बड़े-बड़े बयान देते रहते है पर उनके ही राज में थानों में भी महिलाएं यहां तक कि महिला सिपाही भी सुरक्षित नहीं है। एटा के अलीगंज थाने में तैनात दारोगा ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर खाकी को फिर शर्मसार किया है।

सच तो यह है कि भाजपा 0.2 सरकार का प्रशासनतंत्र पर कोई नियंत्रण नही रह गया है, उनकी टीम -9 भी अप्रासंगिक हो गयी है ।
हर तरफ लूट, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा सरकार से हर कोई दुखी है और जल्द से जल्द इससे निजात पाना चाहता है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर दिया नया नारा ‘बीजेपी यूपी छोड़ो’

संबंधित समाचार