बरेली: श्रम विभाग ने मजदूरों को तिरंगा बांटकर आजादी का महत्व समझाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। श्रम विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नैनीताल रोड पर एल्डिको सिटी में मजदूरों को तिरंगा वितरण किए गए। कर्मचारियों और मजदूरों को तिरंगा का महत्व भी समझाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरएल स्वर्ण ने तिरंगा बांटे और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम …

बरेली,अमृत विचार। श्रम विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नैनीताल रोड पर एल्डिको सिटी में मजदूरों को तिरंगा वितरण किए गए। कर्मचारियों और मजदूरों को तिरंगा का महत्व भी समझाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरएल स्वर्ण ने तिरंगा बांटे और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम मनाने की अपील की।

इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम अवतार शर्मा, डीजीएम प्रोजेक्ट अवधेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं शनिवार को श्रम विभाग कार्यालय में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार आयुष्मान कार्ड और तिरंगा वितरण करेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: कर्मयोगी मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं झगड़ालू रेलकर्मी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज