बरेली: संतोष की कमी से मनुष्य सब कुछ होते भी परेशान रहता है- गुरुदेव गोविंद
बरेली, अमृत विचार। सिद्धयोग शक्ति दरबार के प्रांगण में रक्षाबंधन के अवसर पर मां संतोषी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सिद्धयोगी साधकों ने पहले गुरुदेव गोविंद एवं गुरुमां आस्था को राखियां बांधीं। इसके बाद विशेष प्रसादी केक काटकर भोग लगाया। गुरुदेव गोविंद ने कहा कि बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रक्षाबंधन पर …
बरेली, अमृत विचार। सिद्धयोग शक्ति दरबार के प्रांगण में रक्षाबंधन के अवसर पर मां संतोषी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सिद्धयोगी साधकों ने पहले गुरुदेव गोविंद एवं गुरुमां आस्था को राखियां बांधीं। इसके बाद विशेष प्रसादी केक काटकर भोग लगाया। गुरुदेव गोविंद ने कहा कि बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रक्षाबंधन पर मां संतोषी का जन्मदिन होता है।
कलियुग में संतोष की कमी के कारण मनुष्य सब कुछ होते भी परेशान रहता है। मां संतोषी की आराधना करने पर संतोष की प्राप्ति होती है और जीवन सुखमय बनता है। कमल किशोर मेहरोत्रा, शशि मिश्रा, राजीव शर्मा, विमल मेहरोत्रा, अवनीश मिश्रा, सुमेधा मेहरोत्रा, नेहा मिश्रा, पुष्पी शर्मा, अनामिका मेहरोत्रा, देवेश मिश्रा, पीयूष मिश्रा,अभिनव शर्मा, मनोज सक्सेना, शंकरलाल, प्रेम कुमार शर्मा, राघवेंद्र अग्रवाल, मृदुला पांडेय, आशा अग्रवाल, भावना पांडे, मुन्नी शर्मा आदि साधकों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: रक्षाबंधन पर भी बिजली कटौती ने लोगों को किया तंग, मुख्य अभियंता ने किया दोहना बिजली घर का निरीक्षण
