अयोध्या: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है। हादसा 7 अगस्त को दोपहर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार में हुआ था। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और और उनकी दो पुत्रियां गंभीर रूप …

अयोध्या। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है। हादसा 7 अगस्त को दोपहर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार में हुआ था। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और और उनकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

सुल्तानपुर शहर के करौंदिया निवासी रिंकू सोनकर 35 वर्ष बाइक से पुत्री अक्षरा (14) वर्ष व महक (4) के साथ सुल्तानपुर से अयोध्या जा रहे थे। चौरे बाजार में प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रिंकू सोनकर और उनकी बड़ी पुत्री अक्षरा की मौत हो गई थी। मृतक युवक की पत्नी आंचल सोनकर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें-बहराइच : अवैध आरा मशीन संचालक पर केस दर्ज, हुआ फरार

संबंधित समाचार