बरेली: रंगदारी वसूलने पर जमकर बवाल, चले लाठी-डंडे और गोलियां, दो लोगों को लगे छर्रे
बरेली, अमृत विचार। थाना किला क्षेत्र में रंगदारी लेने को लेकर हुए झगड़े ने आज तूल पकड़ लिया। जमकर लाठी डंडे और पथराव होने के साथ ही गोलियां चलीं। जिसमें दो युवक घायल भी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। दो घायलों को उपचार …
बरेली, अमृत विचार। थाना किला क्षेत्र में रंगदारी लेने को लेकर हुए झगड़े ने आज तूल पकड़ लिया। जमकर लाठी डंडे और पथराव होने के साथ ही गोलियां चलीं। जिसमें दो युवक घायल भी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना किला के चंदन नगर में नरेश यादव व उसका बड़ा भाई चरनसिंह रहते हैं। बताया जा रहा है कि यहीं का रहने वाला होरीलाल उर्फ हुरिया और चरनसिंह ठेला व फड़ लगान वाले दुकानदारों से रंगदारी बसूलते हैं, जिसको लेकर दोनों में कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। आज इस बात को लेकर होरीलाल के भतीजों राम, भारत ने चरनसिंह के घर पर धावा बोल दिया।
घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी ड़डे चले। इस बीच होरीलाल पक्ष की तरफ से हुई फायरिंग में नरेश का बेटा धीरज व गौतम को फायरिंग के दौरान छर्रे लग गए। घटना की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत ही थाना किला पुलिस पहुंच गई। जब तक सभी आरोपी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बारादरी के बाद अब किला बना जुआरियों का अड्डा, वीडियो वायरल
