लखनऊ : अब्बास अंसारी की तलाश में लगे 84 पुलिसकर्मी, 25 अगस्त तक कोर्ट ने दी है इस बात की डेडलाइन
लखनऊ, अमृत विचार। अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दिन-रात छापेमारी कर रही है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट में पेश होने के लिए 25 अगस्त तक का समय दिया है। कई दिनों से फरार चल रहे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट ने आठ पुलिस टीमों …
लखनऊ, अमृत विचार। अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दिन-रात छापेमारी कर रही है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट में पेश होने के लिए 25 अगस्त तक का समय दिया है। कई दिनों से फरार चल रहे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट ने आठ पुलिस टीमों का गठन किया है जिसमें 84 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा चार एसीपी भी अब्बास की खोज में लगे हुए हैं।
अब्बास अंसारी की खोज में लगी आठ टीमों के हर एक टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और सात कॉस्ट्रेबल शामिल हैं। इन टीमों को लखनऊ की एसीपी जया शांडिल्य, एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव, गाजीपुर एसीपी राजकुमार सिंह और एसीपी साइबर सेल दिलीप कुमार लीड करेंगे।
हाल ही में यूपी पुलिस ने अब्बास अंसारी के सरकारी विधायक आवास दारुलशफा नंबर 107 में यूपी पुलिस ने छापेमारी की। एमपी-एमएलए कोर्ट ने पुलिस सबसे पहले 27 जुलाई तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था जिसके बाद 10 अगस्त तक कर दिया। अब कोर्ट ने तीसरी बार तारीख बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें –सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं: मनोज सिन्हा
