दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवा मामला आया सामने, 22 साल की अफ्रीकी युवती एलएनजेपी में एडमिट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट …

नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से पीड़ित वह दूसरी महिला है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें- सीबीआई ने राजस्व विभाग के अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार