बहराइच : अधिकारियों संग छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को झंडा फहराने के लिए जागरूक किया गया। जरवल रोड में ड्रग इंस्पेक्टर और प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने आम लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। जरवल रोड बाजार में शनिवार को व्यापार …

बहराइच, अमृत विचार। जिले में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को झंडा फहराने के लिए जागरूक किया गया। जरवल रोड में ड्रग इंस्पेक्टर और प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने आम लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।

जरवल रोड बाजार में शनिवार को व्यापार मंडल तथा मेडिकल एसोसिएशन की अगुवाई में व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने मेडिकल व्यापारियों व स्थानीय लोगों को प्रेरित किया कि वह 15 अगस्त को अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा जरूर लगाएं। यात्रा का शुभारम्भ औषधि निरीक्षक, सहायक आयुक्त खाद्य विनोद कुमार शर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। उक्त यात्रा बाजार स्थित गाँधी चबूतरे से प्रारंभ हुई, यात्रा गल्ला मंडी, तूफानी चौराहा, सब्जी मंडी, सोसाइटी रोड होते हुए पुन: गाँधी चबूतरा पहुँची ।

यात्रा में व्यापार मण्डल अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला, गिरीश चंद्र शर्मा, सोमेश प्रताप सिंह, विनोद शुक्ला, डा० जहीर आलम सिद्दीकी, दीप चंद गुप्ता, अजय वर्मा, चंद्र कुमार जैन, सुमित गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, कलीम अहमद, अब्दुल कादिर, रामदीन यादव, रामू गुप्ता, प्रिंस तिवारी, शिवम शुक्ला, संजय सोनी, चंदन सोनी, विनय गुप्ता, श्रीकांत यादव सहित सैकडों लोग रहे।

उधर शिवपुर विकास खंड के ईटहा में स्थित बाबा गुरुदेव बालिका इंटर कालेज में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों को देश की आजादी के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मौर्य, विजय बाजपेयी, विवेक तिवारी,सुशील साहू,हेम चन्द्र वर्मा,रेखा देवी, संजय शुक्ल,सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें –Azadi Ka Amrit Mahotsav: लालसेना ने चंबल घाटी में छुड़ाये थे अंग्रेजी हुकूमत के छक्के

संबंधित समाचार