लखनऊ : नाले में मिला युवक का शव, परिजन जता रहे हत्या की आंशका….जानें पूरा मामला
लखनऊ । काकोरी थानाक्षेत्र के दुर्गागंज इलाके में उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब पुलिस ने नाले से एक युवक का शव बरामद किया है। बता दें कि युवक रक्षाबंधन पर राखी बंधवाकर घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। शनिवार को पुलिस ने युवक के शव को नाले …
लखनऊ । काकोरी थानाक्षेत्र के दुर्गागंज इलाके में उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब पुलिस ने नाले से एक युवक का शव बरामद किया है। बता दें कि युवक रक्षाबंधन पर राखी बंधवाकर घर से निकला था।
इसके बाद वह लापता हो गया। शनिवार को पुलिस ने युवक के शव को नाले निकला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस सम्बन्ध में मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
काकोरी थानाक्षेत्र के काजीगढ़ी निवासी अंकित शर्मा (30) की नाई की दुकान थी। शुक्रवार को बहन के घर राखी बंधवाने दुर्गागंज पहुंचा था। मृतक के जीजा जितेंद्र शर्मा ने बताया कि राखी बंधवाने के बाद उनका साला दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।
इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की इसके बावजूद अंकित का सुराग नहीं मिला। बता दें कि शनिवार को परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने जा रहे थे। इसी बीच दुर्गागंज में बह रहे नाले में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने शिनाख्त की।
इस सम्बन्ध में काकोरी थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि मृतक अविवाहित था। वह शराब का आदी था। शुरूआती जांच में नशे में नाले में गिरकर मौत होने की बात सामने आ रही है। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: त्योहार पर बिखरा खून, दो युवकों का मिला शव… जानें पूरा मामला
