लखनऊ : तिरंगे के रंग में रंगी राजधानी, जाने क्या कहा लोगों ने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूरा देश आजादी का 75 वां जश्न मनाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तैयारियां जोरों पर है।सोमवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है। उससे पहले राजधानी को तिरंगे तथा उसी तरह की रंग वाली लाइटों से सजाया गया है, रात के समय यह नजारा काफी भव्य …

लखनऊ, अमृत विचार। पूरा देश आजादी का 75 वां जश्न मनाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तैयारियां जोरों पर है।सोमवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है। उससे पहले राजधानी को तिरंगे तथा उसी तरह की रंग वाली लाइटों से सजाया गया है, रात के समय यह नजारा काफी भव्य नजर आता है । ऐसे में यह कहा जाए कि लखनऊ शहर तिरंगे के रंग से रंगा हुआ है तो गलत ना होगा। विधानसभा व लोक भवन को विशेष तौर पर सजाया गया है।साथ ही 15 अगस्त की परेड के लिए अलग से तैयारियां हो रही है।

राजधानी के लोग भी अपने परिवार के साथ आजादी के इस जश्न में शामिल हो रहे हैं। शनिवार देर शाम विधानसभा के सामने उसकी खूबसूरती निहारने पहुंचे लोगों ने क्या कहा आइए जानते हैं।

विकास गुप्ता बताते हैं कि आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान यहां की सजावट देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। हालांकि बड़े पंडाल लग जाने से विधानसभा की खूबसूरती पर थोड़ा असर पड़ रहा है, लेकिन बहुत खुशी की बात है कि आजादी का 75 वां महोत्सव इस तरह मनाया जा रहा है।

छात्र पीयूष यादव बताते हैं कि यहां पर की गई सजावट बहुत ही सुंदर है। लेकिन हम लोग विद्यार्थी हैं जो बहुत परेशान हैं,हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। हमारे रोजगार को लेकर भी मोदी जी को इसी तरह का कुछ विशेष कदम उठाना चाहिए।

छात्र फैज बताते हैं कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां बहुत अच्छे से हो रही हैं। हमारे लिए यह गौरवान्वित करने वाला है कि आजादी का अमृत महोत्सव को हम देख रहे हैं और मना रहे हैं। जिस तरह से इस बार तैयारियां की गई हैं। उसी तरह सरकार को युवाओं के रोजगार के लिए भी कुछ बेहतर पहल करनी चाहिए।

ऋचा श्रीवास्तव बताती हैं कि 15 अगस्त पर इस तरह की तैयारियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि देश के लिए अभी भी लोग तैयार हैं।

अमित बताते हैं कि मोदी जी की जो योजना है अमृत महोत्सव मनाने की, वह बहुत ही बेहतर है। यह आजादी की अलख जगाती है। बहुत समय बाद आजादी का जज्बा एक बार फिर लोगों में दिखाई दे रहा है।

अंकित बताते हैं कि मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं,जिस तरह से इस बार हम आजादी को मना रहे हैं। पूरा शहर तिरंगे में रंगा हुआ है। हर घर पर तिरंगा झंडा फहरा रहा है। देश की तरक्की के लिए हम सबको मिलकर साथ में काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : तिरंगा रैली के दौरान छात्रों ने लगाये पाकिस्तान के समर्थन में नारे, निलंबित

संबंधित समाचार