कार और टेंपो की भिड़ंत में छह लोगों की मौत, विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे सभी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह कार और टैंपो की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे मांजरसुंभा-पाटोदा राजमार्ग पर हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचिवड़ी गांव का …

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह कार और टैंपो की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे मांजरसुंभा-पाटोदा राजमार्ग पर हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचिवड़ी गांव का रहने वाला एक परिवार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार से पुणे जा रहा था, इसी दौरान उनकी कार और एक टैंपो के बीच टक्कर हो गई। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों वाहनों को अलग करने के लिए पुलिस को क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। मृतकों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें- विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया: मोहन भागवत

 

 

 

संबंधित समाचार