छत्तीसगढ़: कई जिलों में बारिश का कहर जारी, महानदी उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
जांजगीर/शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले कई दिनों से तेज बारिश का कहर जारी है। बता दें रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, बलौदाबाजार के कई क्षेत्रों पिछले 24 घंटे से झमाझश बारिश हो रही हैं। वहीं जांजगीर और शिवरीनारायण एरिया में तो हालत नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। जिसकी वजह से महानदी नदी उफान पर हैं। …
जांजगीर/शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले कई दिनों से तेज बारिश का कहर जारी है। बता दें रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, बलौदाबाजार के कई क्षेत्रों पिछले 24 घंटे से झमाझश बारिश हो रही हैं। वहीं जांजगीर और शिवरीनारायण एरिया में तो हालत नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। जिसकी वजह से महानदी नदी उफान पर हैं। शिवरीनारायण के शबरी सेतू पर महानदी का पानी उपर आ गया हैं। जिसके कारण आवागमन बंद हो गया हैं। महानदी का उफान पर हैं और 3-4 दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ा हैं।
जांजगीर, शिवरीनारायण, सारंगढ़, कसडोल में आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गया हैं। वहीं प्रशासन ने तेज बारिश और महानदी कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आम जनता के लिए अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौके पर पुलिस की टीम तैनात कि गई हैं। शिवरीनारायण-बिलासपुर और सारंगढ़-कसडोल मार्ग बंद हो गया है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: आजादी के 75 साल बाद नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में पहुंची रेल
