कानपुर : गिरफ्तार आतंकी के स्लीपर मॉड्यूल पर है पैनी नजर, एनआईए की हो सकती है एंट्री
कानपुर, अमृत विचार। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में आतंकियों के सहयोगियों और कुछ स्लीपर मॉड्यूल के गुपचुत तरीके से सक्रिय होने की संभावना है। इनका नेटवर्क कई शहरों में हो सकता है। पुलिस और एटीएस की टीमें ऐसे दहशतगर्दों की तलाश में जुट गए हैं। गौरतलब है कि कानपुर से पकडे गए आतंकी से …
कानपुर, अमृत विचार। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में आतंकियों के सहयोगियों और कुछ स्लीपर मॉड्यूल के गुपचुत तरीके से सक्रिय होने की संभावना है। इनका नेटवर्क कई शहरों में हो सकता है। पुलिस और एटीएस की टीमें ऐसे दहशतगर्दों की तलाश में जुट गए हैं। गौरतलब है कि कानपुर से पकडे गए आतंकी से कई ख़ुफ़िया जानकारियां जुटाने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।
एनआईए कर सकती है पूछताछ
नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम मो. नदीम और सैफुल्ला से पूछताछ कर सकती है। हालांकि अब तक मुख्यालय के पास किसी तरह का कोई पत्र नहीं आया है, लेकिन घटना के संवेदनशील होने के चलते जांच करने की संभावना है। एटीएस के अधिकारियों ने एनआईए की ओर से संपर्क करने की कोई पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें –कानपुर : दहशतगर्द के मददगारों की तलाश में सक्रिय हुई पुलिस, एसटीएफ और एटीएस
