अयोध्या: जनपद में जगह-जगह हुआ झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। जिले के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर देश की एकता-अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीआईजी एपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। …

अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। जिले के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर देश की एकता-अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीआईजी एपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस पर चहुंओर देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाल देशप्रेम की अलख जगाई। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर अस्पतालों व कुष्ठ आश्रमों सहित कई जगहों पर फल वितरण भी किया गया।

जगह-जगह हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चाहे स्कूल हों, सरकारी संस्थान हों या फिर गैर सरकारी संस्थान सभी जगहों पर ध्वजारोहण के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां पेश कर लोगों का मनमोह लिया।

अमृत महोत्सव पर हर घर लहरा रहा तिरंगा

अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया और आजादी के जश्न में सराबोर हो गए। लोगों का कहना है कि देश की स्वतंत्रता के लिये अपने प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के बलिदान को यह देश कहीं भुला नहीं पाएगा। लोगों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों व उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिये।

पढ़ें-प्रयागराज में झंडारोहण की अध्यक्षता करेंगे कैबिनेट मंत्री नन्दी, मुख्यमंत्री योगी ने किया नामित

संबंधित समाचार