बॉलीवुड में Independence Day की धूम, Akshay Kumar समेत कई सेलेब्स ने तिरंगा लहरा कर फैंस को दी बधाई
मुंबई। आजादी का अमृत महोत्सव यानी 76वां स्वतंत्रता दिवस सोमवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर आम से लेकर खास तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराकर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं, बॉलीवुड के सेलेब्स भी इस दिन को यादगार बनाने में जुटे हैं। …
मुंबई। आजादी का अमृत महोत्सव यानी 76वां स्वतंत्रता दिवस सोमवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर आम से लेकर खास तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराकर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं, बॉलीवुड के सेलेब्स भी इस दिन को यादगार बनाने में जुटे हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने घरों में तिरंगा लहरा कर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी है।
T 4378 – Jai Hind ! ?? https://t.co/WXpoibIhx4#75Independenceday #AmritMahotsav
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 15, 2022
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लाल किले पर मनाये गए अमृत महोत्सव का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने जय हिंद लिखकर अपने फैंस को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, उनके पुत्र अभिषेक बच्चन ने तिरंगा लहराने का शानदार वीडियो शेयर कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
स्वतंत्रता की क़ीमत इतने बलिदान देकर जानी है।
Let’s always cherish this freedom. Happy #IndependenceDay. #Indiaat75 pic.twitter.com/99fAjIm7v6— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2022
एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, स्वतंत्रता की कीमत इतने बलिदान देकर जानी है। आइए हमेशा इस आजादी की कद्र करें। स्वतंत्रता दिवस आप सभी को मुबारक हो।
Teaching the young ones at home the essence and sacrifice of our Freedom Fighters for our country India, will still take a few more sittings. But getting the flag hoisted by the little one made us all FEEL the pride, love and happiness instantly. pic.twitter.com/3tNCjkLAgt
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 14, 2022
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने इस मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने तीनों बच्चों के साथ घर की छत पर तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘घर पर ही युवाओं को अपने देश भारत के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सार और बलिदान सिखा रहा हूं। इसके लिए अभी और बहुत कुछ सिखाना होगा। लेकिन घर के छोटों द्वारा झंडा फहराने से हम सभी को गर्व, प्रेम और खुशी का अनुभव हुआ।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें वे तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई.. जय हिंद।’
75 years of Independence; a happy & proud moment for each of us. May we go from strength to strength. Happy Independence Day to all. #HarGharTiranga @AmritMahotsav @PMOIndia @ADFFilms pic.twitter.com/pFRWYVa2zA
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 15, 2022
अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘आजादी के 75 साल। हम सभी के लिए खुशी और गर्व का क्षण। हम ताकत से ताकत की ओर बढ़ें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें पीछे तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारी आजादी के 75 साल का जश्न। दुनिया भर में सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! जय हिंद।’
Celebrating 75 years of freedom…
Happy Independence Day ?? #IndiaAt75 pic.twitter.com/y6N2740zdd
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 15, 2022
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी। जिसमें ‘वंदे मातरम’ सुनाई दे रहा है। इसमें एक पुराने अखबार की तस्वीर भी है जिसमें लिखा है, ‘स्वतंत्र भारत: ब्रिटिश शासन समाप्त’।
इन सबके अलावा एक्टर आर माधवन, शाहिद कपूर, वरुण धवन, कृति सैनन, सारा अली खान जैसे तमाम सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:-‘एक था टाइगर’ की रिलीज को 10 साल हुए पूरे, सलमान खान ने वीडियो शेयर कर लिखा…और जर्नी जारी है
