रायबरेली: नगर निकाय ने विभिन्न क्षेत्रों ने विशिष्ट योगदान के लिए 25 विभूतियों को किया सम्मानित
रायबरेली। देशसेवा, साहित्य ,चिकित्सा, सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने क्षेत्र की 25 विभूतियों को सम्मानित किया है। सभी को अंगवस्त्र ,प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया है। नगर निकाय कार्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में आजादी के 75 साल पूर्ण …
रायबरेली। देशसेवा, साहित्य ,चिकित्सा, सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने क्षेत्र की 25 विभूतियों को सम्मानित किया है। सभी को अंगवस्त्र ,प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया है।
नगर निकाय कार्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर यह सम्मान दिया गया है। सम्मानित होने वालों में सीमा पर शहीद स्व राजेंद्र यादव की पत्नी ललिता देवी, बौद्धिक विचार मंच के संयोजक रतीपाल शुक्ल, मशरूर हैदर, असगर नकवी, अफसार हुसैन, वीरेंद्र कुमार, राजभवन सिंह,उमा सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, गुरुप्रसाद मौर्य, उमेश चंद्र यादव, सरदार नत्था सिंह, राम सजीवन त्रिपाठी,हाजी मो इस्लाम, मौलाना मो जमीर, मौलाना मो अहमद,
मौलाना मो इरफान,सदानंद गुप्ता, संतोष पाल, राशिद अंसारी, राकेश कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्र, डा अमरनाथ त्रिपाठी, गयादीन आए अनुपम पांडेय शामिल है। इस समारोह में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्र, मो फारूक, अरविंद मौर्य, विष्णु शंकर पांडेय के अलावा सभासद व अन्य लोग मौजूद थे।
पढ़ें-अयोध्या: नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस
