IND vs ZIM ODI Series : चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को मिली टीम इंडिया में जगह
मुंबई। जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाएं कंधे में चोट के चलते तीन मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब युवा ऑल-राउंडर शाहबाज अहमद को जिम्बाब्वे दौरे के लिए वाशिंगटन सुंदर …
मुंबई। जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाएं कंधे में चोट के चलते तीन मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब युवा ऑल-राउंडर शाहबाज अहमद को जिम्बाब्वे दौरे के लिए वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। शाहबाज घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। शाहबाज पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं।
UPDATE – Shahbaz Ahmed replaces injured Washington Sundar for Zimbabwe series.
More details here – https://t.co/Iw3yuLeBYy #ZIMvIND
— BCCI (@BCCI) August 16, 2022
मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि सुंदर इंग्लैंड में एक काउंटी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। गौरतलब है कि सुंदर रॉयल लंदन कप में लंकाशर और वॉर्वेस्टरशर के एक मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गये थे। वह पिछले एक साल में चोट और कोविड-19 के कारण ज्यादातर समय टीम से बाहर रहे हैं। सुंदर की जगह टीम में आये शाहबाज़ डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं, जबकि आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का हिस्सा हैं। शाहबाज़ ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारत की ओर से पदार्पण कर सकते हैं।
तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम : केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज़ अहमद।
ये भी पढ़ें : पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा- फीफा का फैसला बेहद कड़ा, भारत के पास खेल का स्तर ऊंचा करने का मौका
