बस्ती: क्षतिग्रस्त तिरंगा एकत्र करने के लिए समस्त विभागों में बनाये गये काउंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला प्रशासन ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये गये “ हर घर तिंरगा” कार्यक्रम के तहत बांटे गये राष्ट्रीय ध्वज को किसी प्रकार की क्षति होने पर सरकारी कार्यालयों में जमा करवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए …

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला प्रशासन ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये गये “ हर घर तिंरगा” कार्यक्रम के तहत बांटे गये राष्ट्रीय ध्वज को किसी प्रकार की क्षति होने पर सरकारी कार्यालयों में जमा करवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त तिरंगा जमा करवाने के लिए जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में एक अलग से काउंटर लगाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकारी कार्यालयों के साथ ही आम नागरिकों ने भी अपने घरों पर तिरंगा फहराया है। ऐसा संभव है कि किसी स्थान पर क्षतिग्रस्त तिरंगा पड़ा मिल जाए, जो भी नागरिक इसे पाए, उसे निकट के सरकारी दफ्तर में जमा कर दें।

इसके लिए विभिन्न कार्यालयों यथा तहसील, ब्लॉक, थाना, नगरपालिका,नगरपंचायत कार्यालयों में काउंटर लगाने का निर्देश प्रदान किया गया है, विभिन्न कार्यालयों में एकत्र करके सम्मान पूर्वक एक साथ निस्तारण किया जाएगा।

पढ़ें-रेलवे ट्रैक पर ट्रक गिरने से ट्रेनें हुईं डायवर्ट, बरेली जंक्शन पर यात्री हुए परेशान

संबंधित समाचार