रायबरेली: समारोह में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि को हजारों महिलाओं ने बांधी राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊँचाहार विधानसभा के बाबूगंज में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सोनिया गांधी जी के प्रतिनिधि केएल शर्मा , कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह,जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी को हजारों महिलाओं ने राखी बांधी व आशीर्वाद दिया। सोनिया गांधी के प्रतिनिधि ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार हम सबके लिए …

रायबरेली। ऊँचाहार विधानसभा के बाबूगंज में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सोनिया गांधी जी के प्रतिनिधि केएल शर्मा , कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह,जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी को हजारों महिलाओं ने राखी बांधी व आशीर्वाद दिया।

सोनिया गांधी के प्रतिनिधि ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार हम सबके लिए महत्वपूर्ण है, ऐसे आयोजनों से भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं, वर्तमान की मोदी सरकार सिर्फ अपने दोस्तों का ऋण माफ करने में लगी है।

विधान सभा चुनाव मे प्रत्याशी रहे अतुल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन का त्यौहार है,आप सभी बहनों का आशीर्वाद हम सबको मिला हमारे लिए बड़ी बात है,आपके हर सुख-दुख में हम सब आपके साथ लगातार खड़े रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा की ऐसे आयोजनों से समाज में अच्छा संदेश जाता है।

पूर्व प्रत्याशी एवं आयोजक गोलू अग्रहरि ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व सभी माताओं-बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता निर्मल शुक्ला,विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा,डीएन पाठक,शिव कुमार पांडेय,शंभू पाल,शैलेंद्र सिंह,रामदत्त पांडेय,डॉ राकेश यादव,रामजीवन यादव,विमलेंद्र बाजपेई,पप्पू मिश्रा,धीरेंद्र यादव,धर्मेंद्र पटेल,विक्रम सिंह,सत्यप्रकाश रैदास,सोनू चौहान,रोहित सिंह,रेखा विश्वकर्मा,ममता पाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें-कांग्रेस का आरोप: दिल्ली पुलिस ने महिला सांसद के साथ की बदसलूकी

संबंधित समाचार