मुरादाबाद : फ्री टोल की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मूंढापांडे में काटा बवाल, दी चेतावनी
मुरादाबाद,अमृत विचार। किसानों से टोल की वसूली मंगलवार को एक बार फिर प्रशासनिक अमले का सिरदर्द बन गई। काफिले के साथ मूंढापांडे टोल प्लाजा पहुंचे किसानों ने न सिर्फ वहां बवाल काटा, बल्कि टोल मैनेजर को खुली चेतावनी भी दी कि किसानों से यदि वसूली की तो खैर नहीं होगी। हालात संभालने में पुलिस के …
मुरादाबाद,अमृत विचार। किसानों से टोल की वसूली मंगलवार को एक बार फिर प्रशासनिक अमले का सिरदर्द बन गई। काफिले के साथ मूंढापांडे टोल प्लाजा पहुंचे किसानों ने न सिर्फ वहां बवाल काटा, बल्कि टोल मैनेजर को खुली चेतावनी भी दी कि किसानों से यदि वसूली की तो खैर नहीं होगी। हालात संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए।

भारतीय किसान यूनियन तोमर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार दोपहर दलबल के साथ मूंढापांडे टोल प्लाजा पहुंचे। वहां किसानों से टोल वसूली पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने प्रबंधक से बातचीत शुरू की। भाकियू कार्यकर्ताओं व टोल प्रबंधक के बीच पुलिस की मौजूदगी में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। बाचतीच में टोल प्रबंधन अपनी मजबूरी व विवशताओं का हवाला देने लगा। प्रबंधक की दलीलें सुनकर भाकियू कार्यकर्ता आग बबूला हो गए। फिर दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक शुरु हो गई। यहां तक कि टोल प्रबंधक आगाह करते हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों का टोल माफ नहीं हुआ तो वह बेमियादी आंदोलन खड़ा करेंगे। दोनों पक्षों में शुरू हुई तीखी नोंकझोंक के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी हरकत में आ गए।

सीओ हाईवे देश दीपक सिंह, मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान व पाकबड़ा थाना प्रभारी मनोज चौधरी दोनों पक्षों को समझाने में जुटे। पुलिस के हस्तक्षेप बात भाकियू कार्यकर्ताओं के रोष का पारा कम हुआ। पुलिस अधिकारियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर वापस लौटाया। किसानों के तीखे तेवर के कारण टोल प्लाजा व इसके आसपास दिल्ली हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात से पार पाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद सुचारू आवागमन दोबारा बहाल हो सका।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ई-कचरे की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
