उन्नाव: दो दिन पहले हुए एक्सीडेंट में टेंपो चालक की मौत, 150 अज्ञात के खिलाफ FIR,चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में 2 दिन पहले सदर कोतवाली अंतर्गत रघुनाघ खेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। उसके बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। आग लगाने की भी कोशिश की। पूरे मामले में कोतवाली …

उन्नाव। उन्नाव में 2 दिन पहले सदर कोतवाली अंतर्गत रघुनाघ खेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। उसके बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। आग लगाने की भी कोशिश की।

पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बवाल में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मगरवारा चौकी क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा गांव के पास रविवार को देर शाम एक टेंपो 13 सवारियां भरकर सरोसी मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो चालक पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। उसमें सवार कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। डंपर में आग लगाने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस ने भारी बल का प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया था। बवाल करने में शामिल लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया है।

इसके बाद मगरवाड़ा चौकी इंचार्ज रोहित पांडे ने चार नामजद आरोपी अभिषेक, सुजीत, रामकिशोर, करन समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। अन्य अज्ञात की तलाश में जुटी है।

इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश पाठक ने बताया, “बवाल करने वाली लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।” हादसे में घायल हुए सवारियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कई घायलों के परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें-उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना, 20 यात्री घायल, बस ड्राइवर का कटा हाथ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज