लखनऊ: निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, कल किये जाएंगे सम्मानित
लखनऊ। राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में निबंध व स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह सभी छात्र व छात्राएं लखनऊ पब्लिक स्कूल एमिकस एकेडमी, जीजीआईसी के बताये जा रहे हैं। स्वतन्त्र भारत विषय पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता तथा आजादी विषय पर …
लखनऊ। राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में निबंध व स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह सभी छात्र व छात्राएं लखनऊ पब्लिक स्कूल एमिकस एकेडमी, जीजीआईसी के बताये जा रहे हैं।

स्वतन्त्र भारत विषय पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता तथा आजादी विषय पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को कल यानी 17 अगस्त को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
दरअसल,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्राणी उद्यान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस के तहत आज यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप मे संप्रति भारतीय महिला फेडरेशन की महामंत्री सुनीता घोष तथा डीएवी कालेज की सहायक प्रवक्ता एकता पाण्डेय उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़े:-बहराइच: विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, RSS ने किया पौधारोपण
