अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, नलकूप के पास मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आदमपुर/अमरोहा,अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सू्वरा निवासी बालकिशन ने अपनी बेटी ओमवती की शादी रामपुर के थाना स्वार के गांव अलीनगर फाजलपुर निवासी विक्रम के साथ शादी की थी। विक्रम खड़गवंशी का शव मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव भुवरा निवासी उदल सिंह के निजी नलकूप पर मिला। मृतक के ससुर बालकिशन ने …

आदमपुर/अमरोहा,अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सू्वरा निवासी बालकिशन ने अपनी बेटी ओमवती की शादी रामपुर के थाना स्वार के गांव अलीनगर फाजलपुर निवासी विक्रम के साथ शादी की थी। विक्रम खड़गवंशी का शव मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव भुवरा निवासी उदल सिंह के निजी नलकूप पर मिला।

मृतक के ससुर बालकिशन ने बताया कि उसका दामाद सुबह घर से मोटरसाइकिल लेकर गांव तलवाड़ा को जाने को कह कर निकले थे। काफी समय के बाद सुचना मिली की बीजलपुर व तलाबडा चौराहे के निकट भुवरा के रहने वाले उदलसिहं के ट्यूबेल पर विक्रम मृत अवस्था में पड़ा है। आकर देखा तो तत्काल पुलिस व विक्रम के परिजनों को सूचना दी।

मृतक के तहेरे भाई काले सिंह ने बताया कि विक्रम को मिर्गी के दौरे आते थे और दौरे में ही विक्रम की मौत हुई है। एसएसआई संदीप बालियान ने बताया कि ससुराल में हुई युवक की मौत मृतक के परिजनों से जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे। बिना कार्रवाई के मृतक के शव को अपने घर ले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-अमरोहा: छत पर कपड़े उतारने गई वृद्धा का पैर फिसलने से मौत

संबंधित समाचार