बरेली: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक बने जितेंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से बिथरी चैनपुर के गजरौला नवीन स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक जितेंद्र पाल सिंह को जिला सदस्यता संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही क्यारा स्थित कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद कुमार को सदस्यता सह संयोजक बनाया गया है। जितेंद्र पाल सिंह ने संगठन का …

बरेली,अमृत विचार। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से बिथरी चैनपुर के गजरौला नवीन स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक जितेंद्र पाल सिंह को जिला सदस्यता संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही क्यारा स्थित कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद कुमार को सदस्यता सह संयोजक बनाया गया है।

जितेंद्र पाल सिंह ने संगठन का आभार जताते हुए बताया कि जल्द ही जनपद के सभी ब्लॉकों में मजबूत टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षक हितों की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। सह संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व में संगठन का विस्तार कार्य शुरू कर दिया गया है। किसी भी स्थिति में शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ( यूटा ) से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कई रिमाइंडर के बाद भी नहीं भरा बिजली बिल, असमंजस में स्वास्थ्य विभाग

संबंधित समाचार