मकान में मिले एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सिदरा में एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उसकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब एवं सजाद अहमद के रूप में की गई है। …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सिदरा में एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उसकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब एवं सजाद अहमद के रूप में की गई है। उसने बताया कि शव सिधरा इलाके में स्थित मकान से बरामद किए गए। उन्हें यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है और मामले की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें- आतंकी हमले से फिर सहमा जम्मू कश्मीर, CRPF की गाड़ी पर फेंका शोपियां में ग्रेनेड

संबंधित समाचार