Covid-19 Updates: देश में पिछले 24 घंटे में आए 9 हजार से अधिक नए केस, 36 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोरोना वायरस (Covid-19 Updates) के मामलों में बड़ी गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 9,062 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,42,86,256 पर पहुंच गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,058 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों …
नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोरोना वायरस (Covid-19 Updates) के मामलों में बड़ी गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 9,062 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,42,86,256 पर पहुंच गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,058 हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 36 और मरीजों के जान (Covid-19 Updates) गंवाने से मृतकों की संख्या 5,27,134 पर पहुंच गयी है। इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के छह मामले भी शामिल हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटे में 6,194 की गिरावट दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.49 प्रतिशत और सप्ताहिक संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,54,064 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 208.57 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन ने मालगाड़ी को मारी टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री घायल
