बरेली: चोरी और गायब हुए मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां इस टीम ने शहर व गैर जनपदों से गुम व चोरी हुए 110 मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है। अपने मोबाइल पाकर लोग खाफी खुश नजर आए। मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए …

बरेली,अमृत विचार। जिले में पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां इस टीम ने शहर व गैर जनपदों से गुम व चोरी हुए 110 मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है। अपने मोबाइल पाकर लोग खाफी खुश नजर आए।

मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एसओजी टीम को दिशा निर्देश दिया था कि चोरी व गुम हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी की जाए। वहीं, मोबाइल मालिक अपने मोबाइल पाकर काफी खुश नजर आए और मोबाइल मिलने के बाद लोग पुलिस की जमकर सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: दबंगों के दो गुटों में फायरिंग से बवाल, गोली लगने से दूध कारोबारी समेत 2 लोग घायल

संबंधित समाचार