23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन चैम्पियन में राडुकानू से हारी
मेसन। टेनिस को अलविदा कहने के इरादे जाहिर करने के बाद सेरेना विलियम्स वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के पहले ही दौर में अमेरिकी ओपन चैम्पियन एम्मा राडुकानू से हार गई और पहले दौर में यह उनकी लगातार दूसरी हार है। अमेरिकी धुरंधर 40 वर्ष की सेरेना को राडुकानू ने 6 . 4, 6 . 0 …
मेसन। टेनिस को अलविदा कहने के इरादे जाहिर करने के बाद सेरेना विलियम्स वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के पहले ही दौर में अमेरिकी ओपन चैम्पियन एम्मा राडुकानू से हार गई और पहले दौर में यह उनकी लगातार दूसरी हार है। अमेरिकी धुरंधर 40 वर्ष की सेरेना को राडुकानू ने 6 . 4, 6 . 0 से हराया।
23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना ने पिछले सप्ताह वॉग मैगजीन में और अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि उनके कैरियर का अंत निकट है। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया था कि क्या 29 अगस्त से शुरू हो रहा अमेरिकी ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। पिछले सप्ताह वह टोरंटो में बेलिंडा बेंचिच से सीधे सेटों में हार गई थी।
पुरूषों के ड्रॉ में शीर्ष रैंकिंग वाले दानिल मेदवेदेव ने बोटिच वान डे जेंडशलुप को 6 . 4, 7 . 5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं निक किर्गियोस ने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 7 . 5, 6 . 4 से मात दी । इससे पहले चार बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका को शुआइ झांग ने 6 . 4, 7 . 5 से हराया । कैरोलिना प्लिसकोवा ने वीनस विलियम्स को 7 . 5, 6 . 1 से मात दी जबकि बेंचिच को सोराना क्रिस्टी ने 6 . 2, 6 . 7, 6 . 4 से शिकस्त दी ।
ये भी पढ़ें:- जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ीं मुश्किलें, सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने एक्ट्रेस को बनाया आरोपी
