मां भारती को समर्पित था अरविंद का जीवन: चम्पत राय

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या स्थ्य विवेक सृष्टि में बुधवार को अरविंद जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा की अरविंद का जीवन मां भारती को समर्पित एक साधक क्रांतिकारी का जीवन था। वह सदैव भारत माता के चित्र का ही …

अयोध्या। अयोध्या स्थ्य विवेक सृष्टि में बुधवार को अरविंद जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा की अरविंद का जीवन मां भारती को समर्पित एक साधक क्रांतिकारी का जीवन था। वह सदैव भारत माता के चित्र का ही ध्यान करते थे।

विवेक सृष्टि द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव व अरविंद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय के डॉ. एसएस मिश्र व अरविंद आश्रम अयोध्या के धर्मेंद्र के द्वारा भारत माता के माल्यार्पण और दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। चंपत राय जी ने बताया कि अरविंद का कहना था कि यह महज संयोग ही नहीं है बल्कि ईश्वर की योजना है कि उन्होंने मेरे जन्मदिन को स्वतंत्रता के लिए चुना है।

विवेक सृष्टि के अध्यक्ष डॉक्टर चैतन्य ने कहा कि स्वस्थ मन एवं मस्तिष्क का मानव ही राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का भाव विकसित कर सकता है। आश्रम के साधक धर्मेंद्र, वशिष्ठपीठ तिवारी मंदिर के वर्तमान परंपरावाहक पूज्य महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अवध विश्वविद्यालय गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संत शरण मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी विदेश संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक ई. रवि तिवारी, सोनी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन सुमधुर ने किया। प्रवीण सिंह, वीरेश वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, सीमा तिवारी, सीमा सिंह व गीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें-राम मन्दिर का नक्शा दाखिल करने में अभी लगेगा वक्त: चम्पत राय

संबंधित समाचार