बरेली: रामलीला कमेटी में भिड़े भाजपाई, जिला अध्यक्ष और महिला ने लगाया एक दूसरे पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को रामलीला कमेटी की बैठक में हुए घमासान में पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आंवला के भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल पर नीतू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता निवासी मोहल्ला मिचौलिया ढाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने रामलीला कमेटी की …

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को रामलीला कमेटी की बैठक में हुए घमासान में पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आंवला के भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल पर नीतू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता निवासी मोहल्ला मिचौलिया ढाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने रामलीला कमेटी की बैठक के दौरान उसके साथ मारपीट कर उसको जमीन पर गिराकर अपने साथी गुड्डू गुप्ता, दर्पण, नरेंद्र पाल आदि ने उसको जमीन पर गिराने के बाद छेड़छाड़ भी की। उनके साथ नोच खसोट की। उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष पर पहले से मामला दर्ज है।

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल का आरोप है कि वह रामलीला कमेटी आंवला के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। बुधवार को आगामी रामलीला प्रोगराम के लिए वर्तमान अध्यक्ष डा नन्दकिशोर मौर्य द्वारा रामलीला कमेटी के सदस्यों व सहयोगियों की एक मीटिंग रखी गई थी। जिसमें पूर्व से ही महिलाओं की कोई सहभागिता नही रही है, लेकिन शाम को नीतू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता अपने पुत्र सचिन गुप्ता के साथ मीटिंग में आईं। जिसे कुछ सदस्यों द्वारा मीटिंग में आने से रोका गया।

जिस पर यह महिला अपने बेटे के साथ आग बबूला होकर मीटिंग में अन्दर घुस आईं और उनके साथ पूर्व की झूठी रंजिश मानते हुए हंगामा करते हुए बिना कुछ मेरे कहे सुने मेरा गिरेबान पकड़ कर मेरे थप्पड मार दिए। तथा जिस पर सचिन गुप्ता ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि कोई कार्यवाही की तुम्हें पहले की तरह अच्छे केस में फिर फंसा देंगे । सचिन गुप्ता के पास अवैध तमन्चा भी था। इस तरफ के आरोप लगाकर दोनों पक्षों ने थाना आंवला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दोनों पक्षियों की तरफ से तहरीर देता मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उचित जांच कर कार्यवाही की जाएगी।-–राजकुमार अग्रवाल एसपी देहात

यह भी पढ़ें- बरेली: गणेश चौथ मेले को लेकर रेल प्रशासन का तोहफा, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

संबंधित समाचार