लखनऊ : जल संस्थान के कर्मचारी को ठेकेदार ने धमकाया, आडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी स्थित जल संस्थान में काम कर रहे एक कर्मचारी को धमकी मिली है। धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि विभाग में काम करने वाला ठेकेदार बताया जा रहा है। उसका एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह जल संस्थान में कार्यरत जोन चार के कर्मचारी मुकेश …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी स्थित जल संस्थान में काम कर रहे एक कर्मचारी को धमकी मिली है। धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि विभाग में काम करने वाला ठेकेदार बताया जा रहा है। उसका एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह जल संस्थान में कार्यरत जोन चार के कर्मचारी मुकेश कुमार को धमका रहा है। लेकिन अमृत विचार इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं धमकी मिलने के बाद आज कर्मचारियों ने जल संस्थान के महाप्रबंधक के साथ बैठक कर धमकीबाज ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने गोमती नगर इलाके में एक जगह पाइप लाइन डाली थी,जिसमें घोर अनिमित्ता बरती गयी थी,इस बात की खबर मीडिया में आ गयी। इसी बात को लेकर ठेकेदार ने कर्मचारी पर गुस्सा निकाला था। जिसका आडियो वायरल हो रहा है।

कर्मचारी को धमकाने का आरोप अनुराग द्ववेदी नाम के ठेकेदार पर लगा है। वहीं जब इस पूरे मामले पर जल संस्थान के महाप्रबंधक राम कैलाश से बात करने की कोशिश की गयी, तो उन्होंने बाद में बात करने की बात कही,मौके पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: रहस्यमयी हालात में महिला की मौत, भाभी को भर्ती कराने के बाद देवर हो गया फरार

संबंधित समाचार