मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में श्रद्धालुओं को ना हो असुविधा, प्रशासन ने वाहनों के लिए बनाए 32 पार्किंग स्थल
मथुरा, अमृत विचार। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए श्रद्धालु सार्वजनिक वाहनों के अलावा निजी वाहनों से आ रहे हैं। इन वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन ने 32 स्थान तय किए हैं। यहां श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। एसपी यातायात ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पलवल की ओर से आने वाले …
मथुरा, अमृत विचार। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए श्रद्धालु सार्वजनिक वाहनों के अलावा निजी वाहनों से आ रहे हैं। इन वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन ने 32 स्थान तय किए हैं। यहां श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।
एसपी यातायात ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पलवल की ओर से आने वाले वाहन पीएमवी पॉलीटेक्निक, राजेश सैनी एडवोकेट का प्लॉट पीएमवी पॉलीटेक्निक के पास, मैथोडिस्ट चर्च के सामने आर.के. ज्वेलर्स का खाली प्लॉट, आरएसएस का खाली प्लॉट, आएएस के सामने खाली मैदान,रामलीला ग्राउण्ड वीवीआईपी/ वीआईपी पार्किंग, निर्माणाधीन आई.एस.बी.टी. गोकुल रैस्टोरेन्ट चौराहा, देवीदास के खाली प्लॉट निकट गोकुल रेस्टोरेन्ट चौराहा पार्किंग, नयति अस्पताल तथा उसके पास खाली भूमि, मण्डी परिसर, फायर सर्विस के पास खाली मैदान में पार्किंग खडे होंगे।
इसी तरह आगरा, अलीगढ, हाथरस एवं लखनऊ की ओर से राया कट से (यमुना एक्सप्रेस-वे) की ओर से आने वाले वाहनों को नया बस अड्डा के पास रेलवे मालगोदाम की खाली भूमि, धौली प्याऊ के पास रेलवे ग्राउण्ड, सेठ बीएन पौद्दार स्कूल ग्राउण्ड, रामलीला ग्राउण्ड सदर बाजार, जी.आई.सी. कालेज का मैदान, क्लैंसी इण्टर कालेज ग्राउण्ड, यमुना एक्सप्रेस-वे (वृन्दावन कट ) से वृन्दावन को आने वाले वाहन पागल बाबा श्री लीलानन्द ठाकुर ट्रस्ट की भूमि ग्राम धौरेरा, आई.टी.आई. कालेज परिसर वृन्दावन मसानी रोड, चौहान पार्किंग, टीएफसी पार्किंग, दारुख पार्किंग, मण्डी परिसर वृन्दावन, पशुपैठ पानीगांव, पानीगांव चौकी के सामने, शिवा ढाबा के सामने खड़े कराए जाएंगे।
इसी तरह छटीकरा तिराहा (एन.एच.-19) से वृन्दावन की ओर आने वाले वाहनों की पार्किंग-वैष्णों देवी पार्किंग, वैष्णों देवी मंदिर के बराबर में पार्किंग, मल्टीलेबिल पार्किंग वृन्दावन, अन्नपूर्णा पार्किंग में वाहनों को खडा कराया जाएगा। वहीं मीडिया की ओबी वैन के.जे.एस. मुख्य द्वार के दाहिनी ओर अन्तर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस की पार्किंग में खड़ी कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें : मथुरा: स्वर्ण धागे से बनी पोशाक धारण करेंगे राधा-कृष्ण
