महाराष्ट्र सरकार ने 5,211 घरों के लिए लॉन्च की ऑनलाइन लॉटरी
मुंबई। महाराष्ट्र क्षेत्र आवास विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) के पुणे डिवीजन में 5,211 घरों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से राज्य विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को आॅनलाइन लॉटरी लॉन्च की गई। एमएचएडीए की विभिन्न योजनाओं के तहत 278 घरों के लिए कम्प्यूटराइज्ड ड्रा होगा, एमएचएडीए के 2,845 फ्लैट …
मुंबई। महाराष्ट्र क्षेत्र आवास विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) के पुणे डिवीजन में 5,211 घरों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से राज्य विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को आॅनलाइन लॉटरी लॉन्च की गई। एमएचएडीए की विभिन्न योजनाओं के तहत 278 घरों के लिए कम्प्यूटराइज्ड ड्रा होगा, एमएचएडीए के 2,845 फ्लैट ‘पहले आओ पहले पाओ’ प्राथमिकता के आधार पर दिये जायेंगे और 20 प्रतिशत व्यापक आवास योजना के तहत 2,088 फ्लैटों के लिए विधान भवन के समिति हॉल में शुरुआत की गयी। एमएचएडीए सोलापुर और कोल्हापुर जिलों के साथ पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में घरों के लिए लॉटरी आयोजित कर रहा है। मिलिंद म्हैस्कर, प्रमुख सचिव, आवास विभाग, अनिल दिग्गीकर, उपाध्यक्ष, एमएएचडीए, सोनिया सेठी, प्रमुख सचिव, शहरी विकास विभाग और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष ने बाढ़ग्रस्त इलाकों को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की
