Rib-Breaking Hug: दफ्तर में महिला को इतनी जोर से गले लगाया कि टूट गईं तीन पसलियां, अब देना होगा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युएयांग। चीन से एक ऐसा अजब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी महिला सहकर्मी को इतने जोर से गले लगाया कि उस महिला की तीन पसलियां टूट गईं। दरअसल, यह घटना चीन के युएयांग शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रोज की ही तरह नॉर्मल तरीके से मिल रहे थे …

युएयांग। चीन से एक ऐसा अजब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी महिला सहकर्मी को इतने जोर से गले लगाया कि उस महिला की तीन पसलियां टूट गईं।

दरअसल, यह घटना चीन के युएयांग शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रोज की ही तरह नॉर्मल तरीके से मिल रहे थे और सब एक दूसरे से बातचीत भी कर रहे थे। ठीक इसी दौरान महिला जब ऑफिस में एक साथी के साथ बातचीत कर रही थी तभी दूसरा साथी उसके पास आया और मजबूती से गले लगा लिया।

गले लगने के बाद महिला दर्द से कराह उठी। काफी देर तक उसे सीने में दर्द महसूस होता रहा। बाद में महिला जब अस्पताल गई तो पता चला कि उसकी एक नहीं बल्कि तीन हड्डियां टूटी हुई हैं। एक्सरे स्कैन में पता चला कि महिला की तीन पसलियां टूटी हुई थीं, जिनमें से दो पसली दाईं तरफ और एक बाईं तरफ की थी। इस दर्द की वजह से उसे ऑफिस से भी छुट्टी लेनी पड़ी।

रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि यह मामला कुछ पुराना है लेकिन यह इसलिए चर्चा में आया क्योंकि अब इस पर कोर्ट की तरफ से एक फैसला आया है। महिला ने अपने साथी पर आर्थिक नुकसान के लिए हर्जाना मांगते हुए मुकदमा दायर किया था। जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि सहकर्मी महिला को करीब 1.16 लाख रुपए का मुआवजा दे।

ये भी पढ़ें : जानिए कब लॉन्च हो सकता है iPhone 14, कितनी होगी कीमत ?

संबंधित समाचार