पीलीभीत: विवाद के चलते कई घंटे रुका रहा ग्रामीण के शव का अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ग्रामीण की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार कई घंटे तक रुका रहा। परिवार वाले हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराना चाहते थे, जबकि पत्नी ने अचानक इसाई धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कराने की मांग रख दी। इसे लेकर काफी देर तक बातचीत चलती रही और फिर अंत …

पीलीभीत, अमृत विचार। ग्रामीण की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार कई घंटे तक रुका रहा। परिवार वाले हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराना चाहते थे, जबकि पत्नी ने अचानक इसाई धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कराने की मांग रख दी। इसे लेकर काफी देर तक बातचीत चलती रही और फिर अंत में सुलह कर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जा सका। मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना रहा।

मामला जहानाबाद कस्बे का है। यहां के रहने वाले 52 वर्षीय ग्रामीण की लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार वाले शव लेकर घर आ गए। गुरुवार को अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच विवाद फंस गया। परिवार वाले हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करा रहे थे। इसी बीच पत्नी ने ईसाई धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार की ईच्छा जाहिर कर दी। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद के हालात बन गए।

इसका पता लगते ही परिवार वाले और ग्राम के कुछ संभ्रांत लोग जमा हुए और बातचीत का दौर चलने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अंत में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि मृतक की पत्नी ईसाई धर्म में आस्था रखने लगी थी। वह धार्मिक सभाओं में भी जाती थी। इसी को लेकर उनसे पति की मौत के बाद यह मांग रख दी थी। फिलहाल, मामला कई घंटे चली बातचीत के बाद सुलझ सका।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रोडवेज बस से टकराई कार, सीओ सिटी घायल, चालक और गनर को आई मामूली चोट

 

संबंधित समाचार