मुरादाबाद : सपा सांसद व विधायकों के साथ डीआईजी से मिले अब्दुल्ला आजम, जानिए क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। एक बीमार आदमी कई महीनों से बीमार है और उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वो आदमी गवाहों को कैसे धमका सकता है। बीमार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। ऐसे में कैसे न्याय मिलेगा। यह बात मुरादाबाद पहुंचे स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कही। गुरुवार …

मुरादाबाद,अमृत विचार। एक बीमार आदमी कई महीनों से बीमार है और उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वो आदमी गवाहों को कैसे धमका सकता है। बीमार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। ऐसे में कैसे न्याय मिलेगा। यह बात मुरादाबाद पहुंचे स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कही।

गुरुवार को रामपुर की विधान सभा स्वार से विधायक और रामपुर विधायक आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम छजलैट मामले में मुरादाबाद पहुंचे थे। इस बीच वह लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में पत्रकारों से रुबरु हुए। इस दौरान सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि मुकदमे अब ट्रायल पर आ रहे हैं। ये मुकदमे भी भैंस-बकरी चोरी के हैं। मुकदमों की सच्चाई सामने न आ सकें, इसको लेकर मुकदमे फर्जी दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट में गंज व कोतवाली पुलिस गवाहों को इशारा करती है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल पूछा कि न्यायिक व्यवस्था से कैसे कायम रह पाएगी। न्याय कैसे मिलेगा। जो व्यक्ति पांच महीने से मेदांता और बाद में गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो, वो बीमार आदमी गवाहों को कैसे धमका सकता है। इसके बाद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर अब्दुल्ला आजम के साथ डा. एसटी हसन, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां, कांठ विधायक कमाल अख्तर, बिलारी विधायक फहीम इरफान नौगांवा विधायक समरपाल सिंह डीआईजी शलभ माथूर से मिले और दर्ज मुकदमों की जांच कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तीन यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

संबंधित समाचार