संभल : तालाब पर कब्जा करने वाले 25 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी (संभल),अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा में तालाब पर कब्जे करने वालों 25 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने कार्रवाई कराई है। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी अवैध कब्जेदारों व बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इससे पहले वह बकायेदारों को जेल भिजवा चुकी हैं। ऐसा ही …

चन्दौसी (संभल),अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा में तालाब पर कब्जे करने वालों 25 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने कार्रवाई कराई है।

तहसीलदार मोनालिसा जौहरी अवैध कब्जेदारों व बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इससे पहले वह बकायेदारों को जेल भिजवा चुकी हैं। ऐसा ही मामला गांव जनेटा में सामने आय है। जनेटा निवासी नदीम अहमद ने तहसीलदार से शिकायत की थी कि गांव ग्राम समाज की भूमि के तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। मामला का संज्ञान लेकर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ गुरुवार को गांव पहुंच गईं। जांच के दौरान पर शिकायत सही पाई गई।

राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज भूमि पर कब्जा मिला। भूमि पर गांव के ही 25 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। तहसीलदार ने 25 आरोपियों के विरुद्ध धारा 67 (1) उत्तर प्रदेश राजस्व सहिता 2006 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया। कार्रवाई के डर से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया और वे मौके से खिसक लिए। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं : संभल : दलित छात्र की मौत के विरोध में बसपाइयों ने किया प्रदर्शन, की परिवार को मुआवजा-सरकारी नौकरी देने की मांग

संबंधित समाचार