कानपुर : बदमाश को पकड़ने पटना गई पुलिस पर हमला, कुत्ते से कटवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर सेंट्रल के जीआरपी के स्टाफ के साथ बिहार के पटना जिले में मारपीट की गई है। उन्हें बंधक बना कर विदेशी नस्ल के जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया गया। जीआरपी के एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी लूट के आरोपित को पकड़ने के लिए गए थे, जहां उनके साथ मारपीट हुई। हमले में …

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर सेंट्रल के जीआरपी के स्टाफ के साथ बिहार के पटना जिले में मारपीट की गई है। उन्हें बंधक बना कर विदेशी नस्ल के जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया गया। जीआरपी के एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी लूट के आरोपित को पकड़ने के लिए गए थे, जहां उनके साथ मारपीट हुई। हमले में एसआई के सिर में चोटें आई है। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। यह वारदात पटना के गोपालनगर क्षेत्र में बुधवार रात हुई।

जीआरपी इंसेक्टर आरके द्विवेदी के मुताबिक करीब दो महीने पूर्व दिल्ली के मुकेश पांडेय बिहार के आरा जिले स्थित ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से परिजनों संग मगध एक्सप्रेस से वापस लौटते समय उनका सूटकेस गायब हो गया था, जिसमें करीब 12 लाख के गहने थे। उन्होंने सेंट्रल के जीआरपी थाने में मुकदमा लिखवाया था।

जीआरपी के एसआई अब्बास गोपाल नगर के आरोपित संजय गुप्ता को गिरफ्तार करने गए थे। टीम ने उसे पकड़ लिया, लेकिन घर में मौजूद 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। लुट के आरोपितों को पकड़कर शहर लाया जा रहा है। जल्द बाकी हमलावर भी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें –दिल्ली में मिले कोविड-19 के 1,964 नए मामले, आठ मरीजों की मौत, संक्रमण दर हुई 9.42%

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव