बरेली: अवकाश के दिन भी बरेली कॉलेज में हुई परीक्षा, पांच हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया भाग
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं अभी संपन्न नहीं हुई है। आज अवकाश के दिन भी कॉलेज में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में पांच हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम पाली में गिनती के ही छात्र-छात्राओं की परीक्षा थी। दूसरी पाली की परीक्षा में अधिक विद्यार्थियों ने …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं अभी संपन्न नहीं हुई है। आज अवकाश के दिन भी कॉलेज में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में पांच हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम पाली में गिनती के ही छात्र-छात्राओं की परीक्षा थी। दूसरी पाली की परीक्षा में अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के बाद भी आज बरेली कॉलेज में परीक्षा सम्पन्न कराई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सघन चेकिंग के बाद ही कॉलेज में प्रवेश दिया गया।
ये भी पढ़ें – बरेली : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी दिखी महंगाई, फूल, मेवा और फलों के रेट हाई
