कानपुर: डीएम ने चकेरी एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, अर्थ फिलिंग का काम धीमा होने पर अफसर को लगाई फटकार
कानपुर। डीएम विशाख जी ने शुक्रवार को चकेरी एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नवीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण किया। यहां प्रयागराज मार्ग से टर्मिनल को जाने वाले अप्रोच मार्ग पर अर्थ फिलिंग का काम धीमी गति से होते मिला। इस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अर्थ फिलिंग का …
कानपुर। डीएम विशाख जी ने शुक्रवार को चकेरी एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नवीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण किया। यहां प्रयागराज मार्ग से टर्मिनल को जाने वाले अप्रोच मार्ग पर अर्थ फिलिंग का काम धीमी गति से होते मिला।
इस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अर्थ फिलिंग का काम जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि लापरवाही पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने एडीएम भू अध्याप्ति को अर्थ फिलिंग में आ रही रुकावटों को जल्द दूर करने का आदेश दिया है।
डीएम ने एयरपोर्ट निदेशक एवं राजकीय निर्माण निगम के अफसरों को निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने के साथ साप्ताहिक प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग टाइमलाइन बनाते हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। कार्यों की प्रगति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल सूचित किया जाए ताकि समय से निस्तारण कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल को देखा, जो लगभग तैयार किया जा चुका है। सिटी साइड एवं एयर साइड में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उपस्थित नगर निगम के मुख्य अभियंता का स्टोर्म वाटर ड्रेन एवं क्रैश गेट के समीप प्रस्तावित रैम्प को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल एयरपोर्ट के अपर महाप्रबंधक राजेश, एडीएम भू अध्याप्ति सत्येंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें-कानपुर: चकेरी रनवे पर कोस्ट गार्ड का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट व जवान सुरक्षित
