बाराबंकी: मोटरसाइकिल की डिग्गी से चोरों ने उड़ाए डेढ़ लाख, बुजुर्ग ने न्याय की लगाई गुहार
बाराबंकी। थाना क्षेत्र मसौली अंतर्गत एक बुजुर्ग की मोटरसाइकिल की डिग्गी से शातिर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। बुजुर्ग ने बैंक व स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बा मसौली निवासी शमसुल बारी पुत्र अब्दुल बारी उम्र 55 वर्ष मसौली चौराहा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया से डेढ़ …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र मसौली अंतर्गत एक बुजुर्ग की मोटरसाइकिल की डिग्गी से शातिर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। बुजुर्ग ने बैंक व स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बा मसौली निवासी शमसुल बारी पुत्र अब्दुल बारी उम्र 55 वर्ष मसौली चौराहा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया से डेढ़ लाख रुपए की राशि निकालकर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख ली। इसके बाद वह घर के लिए निकल पड़े।
रास्ते में वह एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुके। जब वह घर पहुंचे और गाड़ी की डिग्गी चेक की, तो डिग्गी में रखी डेढ़ लाख की नकदी गायब थी। जिसके संबंध में पीड़ित ने बैंक और स्थानीय थाने पर एक शिकायती पत्र दिया है।
