शराब घोटाला: CBI ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, मनीष सिसोदिया को बनाया आरोपी नंबर 1

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में 15 लोगों के नाम हैं सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाले में अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों …

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में 15 लोगों के नाम हैं सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाले में अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों का नाम शामिल किया।

120-B, 477-A और सेक्शन 7 के तहत FIR दर्द की गई है। FIR में एक्साइज कमिश्नर अरवा गोपी का नाम है। 17 अगस्त को CBI ने FIR दर्ज की थी। बता दें कि CBI की टीम 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जो दोपहर बाद तक चलती रही। दिल्ली में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर से लेकर बाकी कई ठिकाने और फिर  पंजाब, दमन और दीव, तेलंगाना, महाराष्ट्र के भी कई जगहों पर एक साथ सीबीआई की टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री का विपक्ष पर बड़ा हमला, ‘सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है, लेकिन…

संबंधित समाचार