अयोध्या: मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा भाकियू का अनिश्चतकालीन धरना
अयोध्या। लखीमपुर खीरी में चल रहे किसान यूनियन के धरने के समर्थन में सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चतकालीन धरना दूसरे दी भी जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता ने चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, 20 घंटे विद्युत आपूर्ति, राजकीय नलकूपों को पूरी …
अयोध्या। लखीमपुर खीरी में चल रहे किसान यूनियन के धरने के समर्थन में सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चतकालीन धरना दूसरे दी भी जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता ने चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, 20 घंटे विद्युत आपूर्ति, राजकीय नलकूपों को पूरी क्षमता के साथ चलाने, गन्ना मूल्य का भुगतान, जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने जैसी स्थानीय समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी का धरना समाप्त होने के बाद भी यदि किसानों समस्याओं का जिला प्रशासन समाधान नहीं करता है तो यह अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने मांग उठाई है कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष विवेचना कर समाप्त किया जाए।
