बुलंदशहर: शराब सेल्समैन के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की जहांगीराबाद थाने की पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से शराब सेल्समैन के साथ हुई लूट मामले का सफल अनावरण करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त को …
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की जहांगीराबाद थाने की पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से शराब सेल्समैन के साथ हुई लूट मामले का सफल अनावरण करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त को देसी शराब के ठेके का सेल्समैन प्रवेश कुमार अपने साथी प्रेम के साथ रात के समय अपने गांव खानपुरा लौट रहा था रास्ते में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चार लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और डरा धमका कर 1,02,000 रूपये लूट लिए लूट लिए।
इस लूट की रिपोर्ट जहांगीराबाद थाने में दर्ज करायी गयी थी। इसी लूट का खुलासा कर लिया गया है और घटना को अंजाम देने वाले चार लुटेरे भी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। एसएसपी ने बताया कि गुरुवार की रात में जहांगीराबाद थाना प्रभारी नीरज कुमार और स्वाट प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदरखा रोड की पुलिया के पास से चारों लुटेरों को लूट में प्रयुक्त कार के सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त राजा उर्फ चंचल मूलनवासी गांव दोगावा थाना डिबाई जिला बुलंदशहर हाल पता कुलेसरा थाना ईकोटेक जिला गौतम बुद्ध नगर, आसिफ निवासी धडोली गाजीपुर दिल्ली, अजूआ निवासी पारली थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर और सनी निवासी शाहपुर बम्हेटा थाना कवि नगर गाजियाबाद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि चारों कुख्यात शातिर हैं और उनके विरुद्ध कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लूटी गई 1,02,000 की राशि भी बरामद करने का दावा किया है बदमाशों के पास से चार देसी तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। बरामद कार का मालिक कौन है यह चोरी की तो नहीं है इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े:-बरेली: शराब दुकान के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
