बरेली: नाश्ता बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लगी आग, बुरी तरह झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में शनिवार सुबह रसोई गैस लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में महिला बुरी तरीके से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्या है मामला ? दरअसल, थाना कैंट के गांव कंधरपुर की रहने वाली 50 वर्षीय मनीषा के …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में शनिवार सुबह रसोई गैस लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में महिला बुरी तरीके से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला ?
दरअसल, थाना कैंट के गांव कंधरपुर की रहने वाली 50 वर्षीय मनीषा के पति दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह नाश्ता बनाते वक्त अचानक से गैस सिलेंडर लीक हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। जिससे उनकी पत्नी मनीषा बुरी तरह झुलस गईं।

वहीं, चीख-पुकार सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए। आनन-फानन में इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मनीषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : बरेली: डीप फ्रीजर कई माह से खराब, शव से आने लगती है दुर्गंध

संबंधित समाचार