Bank Jobs: इस बैंक में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए एक बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल राष्ट्रीय आवास बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। बता दें इस भर्ती अभियान के जरिए 14 पद को भर्ती की जाएगी। जिसके …
अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए एक बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल राष्ट्रीय आवास बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। बता दें इस भर्ती अभियान के जरिए 14 पद को भर्ती की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल साइट nhb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 अगस्त है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के द्वारा कई पदों पर भर्ती होनी है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है।
आयु सीमा
इस भर्ती अभियान के तहत सभी सीएक्सओ पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 40 साल से 57 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि ऑफिसर फॉर सुपरविजन के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 57 वर्ष से 63 वर्ष तक के मध्य होनी चाहिए।
बता दें इस भर्ती अभियान के जरिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये तय किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhb.org.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा और वर्तमान रिक्तियों पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार ‘विभिन्न पदों पर अधिकारियों की भर्ती – 2022’ लिंक के तहत दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवारों को आईबीपीएस आवेदन पोर्टल ibps.in पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अब एक नया रजिस्ट्रेशन/लॉगिन पेज खुलेगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब उम्मीदवार एनएचबी भर्ती फॉर्म भरें।
- फिर उम्मीदवार पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
ये भी पढ़ें- ISRO में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, मिलेगी 1 लाख रुपए से अधिक हर महीने सैलरी
