Akasa Air ने बेंगलुरु-मुंबई रूट पर भी शुरू की कमर्शियल फ्लाइट सर्विस, आगे कई रूट्स पर मिलेगी सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत की सबसे नई एयरलाइन अकासा एयर ने शुक्रवार से बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर अपनी पहली उड़ान सेवा के साथ एक और नए मार्ग पर अपनी सर्विस शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब अकासा एयर प्रतिदिन प्रत्येक दिशा में दो बार उड़ान सेवा प्रदान करने में सक्षम हो गई है। बता दें बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर …

भारत की सबसे नई एयरलाइन अकासा एयर ने शुक्रवार से बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर अपनी पहली उड़ान सेवा के साथ एक और नए मार्ग पर अपनी सर्विस शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब अकासा एयर प्रतिदिन प्रत्येक दिशा में दो बार उड़ान सेवा प्रदान करने में सक्षम हो गई है। बता दें बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर अपने ऑपरेशंस का और विस्तार करते हुए, एयरलाइन 30 अगस्त से एक अतिरिक्त दैनिक उड़ान शुरू करेगी और दूसरी उड़ान 19 सितंबर से शुरू होगी।

वहीं इसके अलावा, अपने अखिल भारतीय नेटवर्क कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए, एयरलाइन ने बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एक नया मार्ग भी जोड़ा है, जिसका संचालन 10 सितंबर से शुरू होगा। पूरे भारत में अपने नेटवर्क को विकसित करने के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाने की एयरलाइन की दृष्टि के अनुरूप, अकासा एयर ने पहले ही मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, बेंगलुरु और चेन्नई सहित पांच शहरों में छह मार्गों के लिए उड़ानों की घोषणा की है।

पहली उड़ान और नए मार्ग पर, एयरलाइन के सह-संस्थापक और मुख्य कमर्शियल अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, हमने बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर कमर्शियल उड़ानों के शुभारंभ के साथ आज एक और मील का पत्थर हासिल किया है। हम मानते हैं कि इन शहरों के बीच मजबूत इंटरकनेक्टिविटी हमारे देश के औद्योगिक और तकनीकी कौशल की तीव्र प्रगति के लिए उत्प्रेरक के रूप में अनिवार्य है। हम दो प्रमुख विमानन केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी की पेशकश करने के लिए उत्साहित हैं जो देश भर के शीर्ष तीन सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हैं। चेन्नई चौथा शहर है, जिसे हम बेंगलुरु से जोड़ रहे हैं, क्योंकि हम इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को लगातार बढ़ा रहे हैं। 10 सितंबर से हम इस नए रूट पर हर दिशा में डबल डेली फ्लाइट की पेशकश करेंगे।

बता दें एयरलाइन ने दो विमानों के साथ अपना कमर्शियल परिचालन शुरू किया था और 16 अगस्त को अपना तीसरा विमान प्राप्त किया था। मेट्रो से टियर 2 और 3 रूट कनेक्टिविटी पर ध्यान देने के साथ एक मजबूत अखिल भारतीय उपस्थिति स्थापित करने की दृष्टि से यह हर दो सप्ताह में एक नया विमान जोड़कर अपने बेड़े को बढ़ाना जारी रखेगी। मार्च 2023 के अंत तक अकासा एयर के बेड़े का आकार 18 विमानों का हो जाएगा और अगले चार वर्षों में, एयरलाइन 54 अतिरिक्त विमान जोड़ेगी, जिससे उसके बेड़े का कुल आकार 72 हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- नीमराना संयंत्र में आग से 150 करोड़ रुपये का नुकसानः हैवल्स

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा