मुरादाबाद : दलित छात्र की मौत से गुस्साए संगठनों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजस्थान के जालौर में शिक्षक द्वारा छात्र की हत्या के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलित व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। राजस्थान के जालौर में …

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजस्थान के जालौर में शिक्षक द्वारा छात्र की हत्या के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलित व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

राजस्थान के जालौर में शिक्षक के ऊपर दलित छात्र की हत्या का आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में लगातार देशभर के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी व अन्य सामाजिक संगठनों के लोग सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने वहां की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

बसपा को-आर्डिनेटर रणविजय सिंह ने बताया कि राजस्थान घटना की घोर निंदा की जाती है। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने गहलौत सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। आम आदमी पार्टी रुहेलखंड प्रांत के उपाध्यक्ष राशिद सैफीने इसे बर्बर हत्याकांड बताया। इस दौरान रविंद्र भाटिया, अनिल विश्नोई, गुड़िया खान, रवि कुमार, विनीत कुमार, दारा अली, श्याम सिंह,दिनेश सिंह एडवोकेट, मुकेश कुमार गौतम, ललित कुमार, राम सिंह भारती, महेंद्र पाल सिंह, अनीता सिंह एडवोकेट, सुनीता सिंह आिद मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी में दो सगे भाई गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मुकदमे

 

संबंधित समाचार