मुरादाबाद : एसीएमओ और एसडीएम ने निजी अस्पताल में मारा छापा, अवैध रूप से संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा,मुरादाबाद।  नगर के काशीपुर रोड स्थित संचालित निजी अस्पताल में शनिवार को एसीएमओ और एसडीएम ने छापा मारा। छापे के दौरान अस्पताल में अवैध रूप से चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को शील कर दिया गया। अस्पताल में ही संदिग्ध्प रिस्थियों में घूम रही दो आशा कार्यकत्रियों को भी पकड़ लिया गया। पकड़ी गई दोनो आशा …

ठाकुरद्वारा,मुरादाबाद।  नगर के काशीपुर रोड स्थित संचालित निजी अस्पताल में शनिवार को एसीएमओ और एसडीएम ने छापा मारा। छापे के दौरान अस्पताल में अवैध रूप से चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को शील कर दिया गया। अस्पताल में ही संदिग्ध्प रिस्थियों में घूम रही दो आशा कार्यकत्रियों को भी पकड़ लिया गया। पकड़ी गई दोनो आशा महिलाओं को एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

वायरल हुआ था वीडियो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह और एसडीएम परमानंद सिंह के द्वारा मारे अपर गए छापे में एवीएम अस्पताल में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पंजीकृत चिकित्सक के द्वारा अल्ट्रासाउंड न करने का वीडियो वायरल होने पर उसे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होनें एसडीएम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक और पुलिस के साथ मौके पर जाकर मामले की जांच की तो आरोप सही पाया गया।

अनट्रेंड कर रहे थे अल्ट्रासाउंड
जांच के दौरान पर पाया गया कि पंजीकृत चिकित्सक अल्ट्रासाउंड नहीं कर रही थीं। उनके स्थान पर अनट्रेंड व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करते हुए पाया गया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड की मशीन को सील कर दिया गया। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

निजी अस्पताल में दो आशाएं घूमती हुई मिलीं
छापे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दो आशाएं भी निजी अस्पताल में घूमती मिलीं। उनपर शक है कि वे यहां पर महिलाओं की डिलीवरी कराने के लिए लाई थीं। इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों आशाओं को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ये भी पढ़ें:-मुरादाबाद : साढ़े दस बजे स्कूल में लटका मिला ताला, बीईओ ने सभी को किया अनुपस्थित

संबंधित समाचार