कन्नौज: पति व सास ने घर से निकाला तो महिला ने एसपी ऑफिस में किया हंगामा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। पति व सास ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला आत्महत्या करने एसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां महिला ने जमकर हंगामा काटा। हाथ में लिए जहरीले पदार्थ को पीने का प्रयास किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देविन टोला निवासी वंदना शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची। यहां …

कन्नौज। पति व सास ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला आत्महत्या करने एसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां महिला ने जमकर हंगामा काटा। हाथ में लिए जहरीले पदार्थ को पीने का प्रयास किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देविन टोला निवासी वंदना शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची। यहां महिला ने कहा कि उसके पति व सास ने उसे घर से निकाल दिया है।

मरने के अलावा उसके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है। हाथ में लिए जहरीले पदार्थ के पैकेट को वह पीने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने उससे पैकेट छीन कर उसकी फरियाद सुनी। महिला ने बताया कि इस संबंध में वह पुलिस से कई बार शिकायत कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे एसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की बात कह कर महिला से जहरीले पदार्थ का पैकेट छीन लिया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बुजुर्ग मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताई अपने देवर की करतूत

संबंधित समाचार